फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना खरगौरा ने जीता सेमीफाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा के खेल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय अंतरजनपदीय डे नाइट वालीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार मिश्रा ने किया। सेमीफाइनल मैच में पटना खरगौरा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा के खेल मैदान में वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पटना खरगौरा व कटकुइयां कला की टीम के मध्य खेला गया। इसमें पटना खरगौरा की टीम विजेता बनी। दूसरा मैच मल्हीपुर पिपरहवा कोठी व मिर्जापुर की टीम के मध्य खेला गया। इसमें मिर्जापुर की टीम विजेता रही।
वहीं तीसरा मैच नासिरगंज व टंड़वा महंथ की टीम के मध्य खेला गया। इसमें टंड़वा महंथ की टीम ने बाजी मारा। चौथा मैच पटना खरगौरा व नासिरगंज टीम के मध्य खेला गया। इसमें पटना खरगौरा की टीम विजेता रही। वहीं सेमीफाइनल मैच टंड़वा महंथ व पटना खरगौरा की टीम के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

इसमें पटना खरगौरा की टीम विजेता रही। इस दौरान जिला वालीबॉल संघ अध्यक्ष रमन सिंह, सचिव संजीव कुमार पाठक, व्यवस्थापक व विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएन पाठक, प्रदीप बौद्ध, मनोज सिंह, विश्वनाथ ओझा सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
गिलौला क्रिकेट क्लब ने जीता मैच
गिलौला (श्रावस्ती)। मनिकौरा स्थित खेल मैदान में शनिवार से महाकाल क्रिकेट क्लब की ओर से पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम तिवारी ने किया। इस दौरान टूर्नामेंट का पहला मैच गिलौला व सुबिखा की टीम के मध्य खेला गया।
इसमें गिलौला क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 157 रन बनाए। वहीं सुबिखा की टीम 15 ओवर में 100 रन बनाकर ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच सत्यम श्रीवास्तव को चुना गया। इस मौके पर मंशा राम तिवारी, राम कुमार तिवारी, राजकरन व नितेश सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें