फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आरोग्य मेले में माैसम जनित बीमारियों के अधिक रहे मरीज

Mon, 24 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इलाज करते चिकित्सक
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में बुखार व त्वचा रोग के मरीज अधिक रहे। इस दौरान उपचार के साथ ही मरीजों को विभिन्न रोगों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन


बुखार के आए आठ मरीज
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 14 मरीज आए। इनमें बुखार के आठ, त्वचा रोग के दो, खांसी के चार मरीज शामिल रहे। इस दौरान पैरामेडिकल कर्मी रामू प्रसाद व तरुण श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 61 मरीज आए, जिनमें बुखार के 18, त्वचा के 22, खांसी के छह तथा 15 मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे।

मेले में आए कुल 14 मरीज
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 14 मरीज आए इनमें से बुखार के तीन, त्वचा रोग के पांच व सर्दी-खांसी के छह मरीज शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए शरीर व घर के आसपास सफाई रखें, मच्छरों से बचने के प्रबंध करें साथ ही पोषण युक्त आहार लें।
विज्ञापन


बुखार के आए 25 मरीज
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 69 मरीज आए। इनमें बुखार के 25, त्वचा रोग के 14, बीपी के चार, शुगर के छह, खांसी के आठ, सर्दी-जुकाम के 12 मरीज शामिल रहे। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, अल्पना, सरिता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

डायरिया के आए 13 मरीज
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी पड़वलिया में डॉ. मुजाहिद रजा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 92 मरीज आए। इनमें डायरिया के 13, त्वचा रोग के 18, बीपी के छह, सर्दी-जुकाम के 12, बुखार के 21, शुगर के 11, प्रसूति रोग से संबंधित पांच तथा शेष मरीज अन्य बीमारियों से संबंधित रहे। इसी तरह से टिटिहिरिया पीएचसी में डॉ. अरविंद कुमार के नेतृत्व में मेले का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 175 मरीज आए, जिसमें सांस रोग के 18, मधुमेह के 16, पेट दर्द के 14, चर्म रोग के 26, बुखार व सर्दी खांसी के 65 मरीज सहित शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।

इलाज करते चिकित्सक

इलाज करते चिकित्सक

इलाज करते चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें