पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट में आयोजित जन आरोग्य मेले में इलाज करते चिकित्सक। - संवाद
श्रावस्ती/वीरपुर/कटरा/गिरंट बाजार। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में ज्यादातर मरीज फंगल इंफेक्शन व बुखार से पीड़ित रहे। चिकित्सकों ने सभी का इलाज कर दवाइयां दीं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर इकौना पर डॉ. इंद्रपाल की मौजूदगी में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में सर्दी-जुकाम, एलर्जी (फंगल इंफेक्शन) के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। उन्होंने बताया कि 10 महिलाओं, 14 पुरुषों व सात बच्चों सहित 31 मरीजों की सेहत जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं। इस दौरान तरुण श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पर डॉ. अदिति व डॉ. शनिदेव की मौजूदगी में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 10 गर्भवती महिलाओं सहित 75 मरीज पहुंचे। डॉ. आदिति ने बताया कि सर्दी-जुकाम, बुखार व फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या अधिक रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर पर डॉ. शकील की मौजूदगी में आयोजित मेले में 42 मरीजों की सेहत जांच कर दवाइयां दी गईं।