कटरा पीएचसी में मरीज देखतीं चिकित्सक। -संवाद
श्रावस्ती/गिरंट बाजार/वीरपुर। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी पर पहुंचे मरीजों को चिकित्सीय सलाह देकर दवाओं का वितरण किया गया।
मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए रविवार को सभी पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। जमुनहा पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में करीब 40 मरीज पहुंचे। इनमें खांसी व बुखार के मरीज ज्यादा रहे। पीएचसी पर रैवीज वैक्सीन उपलब्ध न होने से कई मरीजों को सीएचसी मल्हीपुर रेफर किया गया।
प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुमन बाबू थापा ने बताया कि शीघ्र ही वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी। इस दौरान फार्मासिस्ट देवराज सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह पीएचसी हरदत्तनगर गिरंट में कुल 37 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. सलीम मसूद ने बताया कि मौसम जनित बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं।
पीएचसी कटरा में आयोजित जन आरोग्य मेले में 44 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. अदिति पटवा ने बताया कि इस मौसम में खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. शनि देव सिंह, फार्मासिस्ट चंद्रिका प्रसाद, सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार, मनोरमा व मीरा सिंह मौजूद रहीं।