फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सर्दी-जुकाम, बुखार व पेट दर्द के मरीज बढ़े

Wed, 06 Aug 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 संयुक्त जिला चिकित्सालय में मंगलवार को भर्ती मरीज। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को भारी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार व पेट दर्द के रहे।
विज्ञापन


मौसम परिवर्तन के साथ ही बीमारियां भी पांव पसारने लगी हैं। रुक-रुककर हो रही बारिश व बादलों की आवाजाही से जिले का मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं, जलभराव व जल जनित बीमारियों से जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ी है।

मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड में बुखार व पेट दर्द के सात मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें भिनगा के मोहल्ला कोटरियासत निवासी बीरेंद्र सिंह (26) व पतिझिया निवासी सुमित्रा (45) बुखार से पीड़ित हैं। ग्राम सुल्ताना निवासी शकुंतला (50), नेवरिया के तिलकराम (30), मुर्तिहा की नीता शुक्ला (23) व इटवरिया के नजीब (60) को पेट दर्द की समस्या है, जबकि एलहवा की अर्चना (20) उल्टी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन



सावधानी ही बचाव
बरसात के दिनों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है। कम गहराई वाले हैंडपंप के पानी को पीने से बचना चाहिए। यदि, ऐसे पानी का प्रयोग करना ही पड़े, तो उसे उबाल कर पीएं। तबीयत खराब होने पर तत्काल नजदीकी सीएचसी व जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों से संपर्क करें। झोलाछाप से इलाज न कराएं।
विज्ञापन

- डॉ. राहुल कुमार शुक्ला, फीजिशियन, संयुक्त जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें