फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निर्माणाधीन नाले की मिट्टी से राहगीर व स्थानीय परेशान

Thu, 24 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना कस्बे में सड़क पर फैला कीचड़।
विज्ञापन
इकौना। इकौना नगर में जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण राहगीरों और दुकानदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कई बार लोग कीचड़ भरे रास्ते पर गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन बेंचूबाबा चौराहे से संजय पार्क तक नाले का निर्माण करा रहा है। यह निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। नाले की खुदाई के बाद निकला मलबा सड़क पर ही फेंक दिया गया है। इससे सड़क सकरी हो गई है और लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है। बारिश के कारण पूरी सड़क पर कीचड़ फैल गया है। अब लोगों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रहमत अली ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई। उन्होंने कहा कि सड़क पर फैले कीचड़ से राहगीरों को परेशानी होती है। श्री गणेश के विसर्जन के दौरान भी लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। व्यवसायी कन्हैया कसौंधन ने नगर पंचायत प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के त्योहारों में सुविधा मिलती है, लेकिन हिंदू त्योहारों में व्यवस्थाएं खराब की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें