श्रावस्ती। इकौना में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकार एक दूसरे को खिलाया साथ ही उनके नेतृत्व की सराहना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, जिला प्रभारी अरुण कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण सोनी, महासचिव मंगलेश पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।