फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल ने दिया अंत्योदय का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडितश्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से मंगलवार को जिले के सभी 815 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय भिनगा में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें पूर्व सांसद सहित मौजूद लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

भिनगा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक थे। उन्होंने अपने विचारों व कर्तव्य निष्ठा से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किया। उन्होंने देश को अंत्योदय व एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया है। पंडित जी का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और देश की अखंडता के लिए समर्पित रहा है।
देश को अंत्योदय का मंत्र देते हुए उन्होंने पंक्ति में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को पंक्ति में खड़े प्रथम व्यक्ति तक लाने की परिकल्पना की जिसके लिए उनका संपूर्ण जीवन समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार पंडित जी के जीवन मंत्र पर अग्रसर होते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
विज्ञापन

विचार गोष्ठी का संचालन दिवाकर शुक्ला ने किया। गोष्ठी को पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, रणबीर सिंह, जगदंबिका प्रसाद वर्मा, दिनेश सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उदय प्रकाश त्रिपाठी, रमन सिंह, वीरेश मिश्र, पूजा पांडेय, पंकज मिश्र, गीता गुप्ता, बुद्धिसागर यादव, संगीता गोस्वामी, संजू तिवारी, प्रहलाद शुक्ला, अरुण पांडेय, नेकराम पांडेय, गिरीश तिवारी, अनिल मिश्रा आदि कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें