श्रावस्ती। मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जिले में शुरू हो चुका है। दो दिन के प्रशिक्षण में खंड शिक्षाधिकारी हरिहरपुररानी अखिलेश कुमार सहित 96 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए थे। जिनके खिलाफ सीडीओ ने एफआईआर कराई है। प्रशिक्षण में पहले दिन 43 तो दूसरे दिन मंगलवार को 53 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए हैं। चुनाव को लेकर पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में कराया जा रहा है। सोमवार से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण में लगातार दूसरे दिन तक 96 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। 43 कार्मिक सोमवार को व 53 कार्मिक मंगलवार को दोनों पालियों में हुए प्रशिक्षण से अनुपस्थित थे।
अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों की ओर से कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र भिनगा कोतवाली को लिखा गया है। सीडीओ ने बताया कि चुनावी प्रशिक्षण के लिए पहले ही नोटिस भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद कार्मिक अपने निश्चित समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करने नहीं आए। जिसे गंभीरता से लिया गया। इस सभी के विरुद्ध एफआईआर के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया था। इसी के बाद विभागाध्यक्षों की ओर से सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली भिनगा को पत्र लिखा गया है। मालूम रहे कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पूरा हो चुका है। अब जल्द ही प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह आवंटित हो जाएगा।
खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार, लेखपाल जगदीश प्रसाद वर्मा, रमेश कुमार शुक्ला, रजिस्ट्रार कानूनगो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल संतोष कुमार तिवारी, सहजाम, प्रधान सहायक तालुकदार, अवर अभियंता देवनाथ शुक्ल, प्रधान सहायक शिवलाल, शिक्षक मनीष व सहायक विकास अधिकारी उमेश चंद्र यादव, शिक्षक कुलदीप कुमार तिवारी, आलोक त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार राय, दिग्विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रवि, साजन कुमार शर्मा, राजेश कुमार, रामनवल चौधरी, रामशंकर, विजय कुमार, सतीश चंद्र, अजय कुमार पांडे, आशीष कुमार वर्मा, आशीष कुमार शर्मा, देवेंद्र प्रताप, प्रमोद कुमार, मतलूम अहमद, महेंद्र कुमार लाल, मोहम्मद ताबिज, रामकुमार चौधरी, लोचन प्रकाश, विजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, सर्वेश्वरी पांडे, सीमा पटेल, चंद्र प्रकाश, अजीज अहमद, गफ्फार खां, जहीर अली, बाबादीन, राम अभिलाख, राम किशोर, विजय कुमार मौर्या, विनय कुमार मिश्रा, ओमकार नाथ शुक्ला, दिनेश कुमार शुक्ला, राजाराम, राममनोरथ, शालिनी शर्मा, अजीत सिंह, महेश चंद्र शुक्ल, लक्ष्मीशरण का नाम शामिल है।