गिलौला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद करते उनके परिजन।
गिलौला। देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनके वारिसों ने रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। ब्लॉक परिसर स्थित सेनानी स्तंभ पर सभी एकत्र हुए और पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद सेनानी स्तंभ पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान शहीदों के परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए। गत राम, मुरली पांडेय, बेचू दयाल, विश्वनाथ विश्वकर्मा, फूलमती, प्रेमा देवी, धर्मावती आदि ने कहा कि आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है। इसे बनाए रखने के लिए हमें एकजुट रहना होगा। वारिसों ने सरकार और प्रशासन से शहीदों की विरासत नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आग्रह किया। साथ ही स्कूलों में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और संघर्ष के बारे में बताने की मांग रखी। इस दौरान असगर अली, अशोक कुमार, शिवनारायण आदि मौजूद रहे।