फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कहीं पड़ी है ठप तो कहीं धीमी दिखी धान खरीद

Fri, 20 Nov 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बी पैक्स रामपुर देवमन में धान की तौल कराते किसान।- संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर/सिरसिया। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए जिले में एक नवंबर से 40 क्रय केंद्र संचालित हैं। बारिश के बाद धान में नमी अधिक होने से खरीद की प्रक्रिया गति नहीं पकड़ पा रही है। नमी के चलते किसानों का धान लौटाया जा रहा है। कई केंद्रों पर लापरवाही भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


विकास क्षेत्र गिलौला के सहकारी संघ सोनवा में बुधवार को धान खरीद ठप मिली। केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रभारी दिलीप कुमार पाठक मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अब तक पांच किसानों से 141 क्विंटल 20 किलो धान खरीदा गया है। पावर डस्टर खराब होने के कारण खरीद बंद है। मशीन ठीक होते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।

वहीं, सिरसिया के बी पैक्स रामपुर देवमन में धान की तौल होती मिली। केंद्र पर मौजूद गेहुवाभारी निवासी किसान राम गोपाल पांडेय ने बताया कि उनका 50 क्विंटल धान तौला जाना है। वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसान ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि वह 60 क्विंटल धान बेचने आए हैं, तौल के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। किसी भी केंद्र पर लापरवाही मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें