हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में धान के खेत भें भरा पानी। - संवाद
श्रावस्ती। तराई में जुलाई व अगस्त में मात्र फुहारें ही पड़ी थीं। अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए किसानों की मुराद शनिवार की रात पूरी हो गई, लेकिन लगातार चौथे दिन भी हुई बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में यदि और बारिश हुई तो धान, गन्ना, मक्का व अरहर आदि की फसल गिर सकती है। उप कृषि निदेशक सुरेंद्र चंद्र चौधरी ने बताया कि सितंबर में कुल 220 एमएम औसत बारिश होनी चाहिए, लेकिन तीन दिन की बारिश में ही आंकड़ा 148 एमएम हो गया है। बारिश से तिल व मूंगफली की फसल को काफी नुकसान हुआ है। अन्य फसलों को अभी कोई नुकसान नहीं है। किसानों को चाहिए कि यदि खेत में पानी अधिक हो, तो उसे निकालने का प्रबंध करें।