एआर को-ऑपरेटिव को ज्ञापन सौंपते समितियों के सचिव।-
श्रावस्ती। बी-पैक्स कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों व सचिवों ने बुधवार को एआर को-ऑपरेटिव प्रेम शंकर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर 22 अक्तूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि सात सितंबर को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को मांगपत्र भेजा गया था। इसमें सचिव, प्रशासी सचिव, आंकिक, लिपिक, विक्रेता, सहयोगी और चौकीदारों की वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। अब तक सकारात्मक पहल नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, जगराखन तिवारी, राम निवास यादव, अनीश खान, पंकज पाठक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।