फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घटनाओं के बाद भी फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन

Mon, 17 Apr 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन हो रहे हादसे, प्रशासन नहीं दिखा रहा गंभीरता
विज्ञापन

श्रावस्ती। सरकार की सख्ती के बाद भी जिले में यातायात नियमों की अवहेलना लगातार जारी है। इसके चलते जहां शनिवार को एक ही परिवार के छह लोगों सहित चालक की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद जिले में ओवरलोड व ओवर हाईट वाहनों का संचालन बदस्तूर जारी है। सोमवार को जमुनहा-बहराइच व कानी बोझी मार्ग पर भी ओवरलोड व ओवर हाईट वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे थे। इन पर शिकंजा कसने वाला कोई नहीं था।
जिले सहित प्रदेश में आए दिन ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित माल वाहनों पर सवारी बैठाने के कारण हो रही दुर्घटनाओं में कई परिवार उजड़ चुके हैं। शुक्रवार को शाहजहांपुर में नदी में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 30 लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद जिले में इस पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। जबकि इसे प्रतिबंधित करने के लिए मुख्यमंत्री ने तीन माह पूर्व ही सख्त निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं जिले में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहनों का फर्राटा भरना आम बात है। शनिवार सुबह एसयूवी कार में 15 लोग सवार होकर इकौना के करमोहना आ रहे थे। वाहन पलटने के कारण एक चालक व परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि परिवार के ही आठ लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भी इस पर रोक लगाना तो दूर, पुलिस कार्रवाई करने से भी किनारा कर रही है। इस बारे में वाहन चालकों का कहना है कि इसके लिए उनसे स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस सहित परिवहन विभाग की ओर से मोटी रकम ली जाती है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि अभियान चला कर वाहनों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें