फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण 24 को

Mon, 17 Apr 2023 05:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरसी सभागार में सुबह 10 से एक बजे तक होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना के पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को 24 अप्रैल को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक डीपीआरसी सभागार में आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि नगर निकाय निर्वाचन कराने के लिए ड्यूटी में लगाए गए पीठासीन अधिकारियों एवं सभी मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित कर लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक अनुभव सिंह के नेतृत्व में ड्यूटी में लगाए गए पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 24 अप्रैल को विकास भवन के निकट स्थित डीपीआरसी सभागार में सुबह 10:00 से बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 29 अप्रैल को इसी स्थान पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय का प्रशिक्षण कराया जाएगा। सीडीओ ने निर्धारित तिथि व समय पर मतदान में लगाए गए सभी कार्मिकों को समय से पहुंचकर प्रशिक्षण में भाग लेने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें