फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

325 शिकायतों में सिर्फ 24 का मौके पर निपटारा

विज्ञापन
भिनगा तहसील में फरियाद सुनते अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भिनगा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। यहां पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को थाना व तहसील में आयोजित समाधान दिवस तथा आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा करने का निर्देश दिया। जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। इस दौरान सभी तहसीलों में आईं 325 शिकायतों में सिर्फ 24 का मौके पर निपटारा किया गया।
विज्ञापन

तहसील भिनगा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनने आई जिलाधिकारी यशु रुस्तगी को सिरसिया के हेमपुर निवासी रमपता पत्नी नरेश ने बताया कि पहले राशन की दुकान से उसे गल्ला मिल रहा था। दो महीना से कोटेदार की ओर से राशन नहीं दिया जा रहा है। कोटेदार बता रहा है कि तुम्हारा नाम कट गया है। इसी प्रकार भिनगा के मोहल्ला कहारन शास्त्रीनगर निवासी हासिया पत्नी ताज मोहम्मद ने भी प्रार्थना पत्र सौंपा। इ
समें उसने कहा है कि वह विधवा व गरीब है। उसके पास राशन कार्ड नहीं है। इससे उसका जीवकोपार्जन मुश्किल से हो रहा है। इन दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को तलब कर दोनों प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने तथा दोनों को खाद्यान्न दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान यहां 126 शिकायतें आई। जिनमें से सात शिकायतों का निपटारा मौके पर हुआ।
विज्ञापन

इकौना में मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय के नेतृत्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 153 शिकायतें आई। इनमें से 14 शिकायतों का निपटारा किया गया। जमुनहा में एडीएम योगानंद पांडेय के नेतृत्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 46 शिकायतें आई। इनमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें