फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला व राज्यस्तरीय टूर्नामेंटों का कराएं आयोजन : डीएम

Sat, 20 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम ​भिनगा का निरीक्षण करते डीएम व सीडीओ।  - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा का डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम की भौतिक स्थिति, उपलब्ध खेल सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला व राज्यस्तरीय टूर्नामेंटों का आयोजन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल को देखा। साथ ही विभिन्न खेलों व उनके प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा योग्यता व कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। जिले में खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला व राज्यस्तरीय टूर्नामेंटों के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया।

स्टेडियम परिसर की एथलेटिक्स सिंथेटिक ग्राउंड के लिए बाउंड्रीवाल की लंबाई बढ़ाने के लिए कहा, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद व जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें