फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर कार्यकर्ता मजबूत नहीं हो सकता दल व संगठन ...

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव, नेता विधानमंडल दल व सेवापुरी के विधायक रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। उनका मोहरनिया मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह लक्ष्मननगर निवासी पार्टी पदाधिकारी के घर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

वाराणसी के सेवापुरी के विधायक व अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव नीलरतन पटेल रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। फोरलेन स्थित सोनवा थाना क्षेत्र के मोहरानिया मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह लक्ष्मननगर स्थित नेतराम पटेल के घर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजन से मिलकर उनका हाल जाना। वहां से लौटते समय भिनगा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, सेमरी चौराहा पर अनिल पटेल के आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
इसके बाद इकौना स्थित विनोद सोनी के आवास पर उन्हें व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष द्वारा महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। रीढ़ की हड्डी के बिना जिस तरह शरीर सीधा नहीं खड़ा हो सकता, ठीक उसी प्रकार बिना कार्यकर्ता के कोई भी दल अथवा संगठन मजबूत नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अपने कर्तव्य का पालन करें। पार्टी के निर्देशानुसार क्षेत्र में भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाएं ताकि संगठन को गतिशील बनाया जा सके। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव व सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राजेंद्र पाल, सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड अरविंद सिंह बौद्ध, राष्ट्रीय महासचिव बौद्धिक मंच अर्जुन सिंह पटेल, राम प्रगट पटेल व महेंद्र पटेल सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें