फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौना में ग्राम न्यायालय स्थापना का विरोध

विज्ञापन
भिनगा तहसील में ग्राम सचिवालय के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। उच्च न्यायालय के निर्देश पर इकौना में ग्राम न्यायालय की स्थापना कराई जानी है। इसके लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। वहीं इसके विरोध में शनिवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने इकौना में ग्राम न्यायालय की स्थापना नहीं कराने की मांग करते हुए इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन

भिनगा में प्रदर्शन के दौरान मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अधिवक्ता दिनेश शुक्ल ने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से ग्राम न्यायालय निर्माण के लिए जो मानक तय किया गया है, उसके अनुरूप इकौना में इसकी स्थापना नहीं हो सकती।
भिनगा से इकौना की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है। यदि इकौना में ग्राम न्यायालय स्थापित हुआ तो भिनगा में अधिवक्ताओं के पास मुकदमे कम हो जाएंगे। इसके साथ ही अधिवक्ताओं को भिनगा व इकौना के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ऐसे में ग्राम सचिवालय का निर्माण न कराकर भिनगा में ही बन रहे न्यायालय भवन के निर्माण में तेजी लाकर जल्द से जल्द इसका संचालन प्रारंभ कराया जाए।
विज्ञापन

इकौना में ग्राम न्यायालय का संचालन अधिवक्ता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। इसके लिए आवश्यक हुआ तो भिनगा के अधिवक्ता आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर कौशलेंद्र विक्रम त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद अवस्थी, कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, पदुम नारायण पांडेय, विमल पाठक, पवन मौर्या सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें