जिला पंचायत सभागार में बैठक करते भाजपाई
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से सोमवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा रहे। बैठक में कांग्रेस, विपक्ष और राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया रखी। दद्दन मिश्रा ने आरोप लगाया कि चुनावी हार के बाद विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग के हालिया स्पष्टीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजा गया पत्र नीतिगत विषय या एसआईआर से संबंधित नहीं था। जिलाध्यक्ष ने इसे प्रशासनिक मामला बताते हुए राहुल गांधी के ईवीएम संबंधी बयानों पर भी सवाल उठाए। सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 के फैसले में बिहार एसआईआर की वैधता बरकरार रखी थी। इस दौरान रणवीर सिंह, संजय कैराती पटेल, उदय प्रकाश त्रिपाठी, अरुण पांडेय, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।