फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विपक्षी उठा रहे प्रेक्षक की निष्ठा पर सवाल

Tue, 02 May 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के बाद ग्रुप फोटो में मौजूद प्रेक्षक, बीएसए
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव प्रेक्षक की निष्ठा पर सवाल उठने लगे हैं। इसका कारण सोमवार को उनकी ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिरसिया का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का हाल जानना बताया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दल सहित निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी दबे मन से प्रेक्षक पर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से प्रभारी महानिदेशक स्कूली शिक्षा व विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश विजय किरन आनंद को जिले का प्रेक्षक बनाया गया है। जिनपर नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने की जिम्मेदारी है। सोमवार को वे सिरसिया पहुंचे। जहां उन्होंने बीएसए अमिता सिंह के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिरसिया का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचे प्रेक्षक का छात्राओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय परिसर की सफाई, भोजन-व्यवस्था, छात्राओं के पठन-पाठन व रहन सहन की सुविधाओं आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को दुरुस्त करने के लिए बीएसए सहित खंड शिक्षाधिकारी फूल चंद्र मौर्य व वार्डेन को निर्देशित किया।
प्रेक्षक के इस निरीक्षण पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी उनकी निष्ठा पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। दबे मन से प्रत्याशियों का आरोप है कि प्रेक्षक चुनाव आयोग का काम न कर सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें