फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जन जन का यह फर्ज है, वोट डालना गर्व है

Mon, 01 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना में रंगोली बनाकर व भिनगा में रैली निकाल कर मतदान के लिए छात्रों ने किया जागरूक
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में निकाली गई रैली
विज्ञापन

स्लोगन व रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदाताओं को किया जागरूक
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में गुरुवार को मतदान कराया जाएगा। शत-प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने सोमवार को भिनगा व इकौना में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों ने रंगोली बना कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से जन-जन से मतदान की अपील की। भिनगा व इकौना नगर के प्रमुख मार्ग व गलियां सोमवार को जन जन का यह फर्ज है, वोट डालना गर्व है आदि स्लोगनों से गुंजायमान हो गई। भिनगा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, श्रावस्ती पब्लिक इंटर कॉलेज सहित इकौना में महामाया राजकीय इंटर कॉलेज, जगतजीत इंटर कॉलेज व चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज सहित कई अन्य माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे भिनगा में प्रभारी अधिकारी स्वीप व सीडीओ अनुभव सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों से चार मई को मतदान करने की अपील की गई। वहीं इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रंगोली व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों से मतदान करने की अपील की। प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्यों की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें