फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बरसात पूर्व गिलौला बाईपास से शुरू होगा संचालन

Thu, 08 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिलौला बाईपास का हो रहा निर्माण।
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौलावासियों को बारिश से पूर्व जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इसके लिए गिलौला में बाईपास बनवाया जा रहा है। काम बरसात से पहले पूरा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ की दोनों पटरियों पर बसे गिलौला कस्बे में अक्सर जाम की समस्या रहती है। इस कारण कई बार मार्ग दुर्घटनाएं भी हुई हैं। जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बलरामपुर-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-730 पर 281.930 से 284.900 किलोमीटर तक करीब तीन किलोमीटर में बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। जो गिलौला के तिलकपुर, भिठौरा, चंद्रावां, गिलौला, एकघरवा, मोहम्मदापुर, रानीपुर काजी, कोटमुबारकपुर, हरनामार, शिवबालक पुरवा व रेड़गवा गांव से होकर गुजरा है। इस पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बाईपास निर्माण का काम अंतिम चरण में है। अब इसका डामरीकरण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता आशीष कुमार का कहना है कि बाईपास का निर्माण बरसात से पहले पूरा कराकर आवागमन बहाल करा दिया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो गिलौला कस्बावासियों को बरसात में जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें