फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 20 में से मात्र तीन मामलों का ही हुआ निस्तारण

Sat, 18 Oct 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम व अन्य। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। सभी तहसीलों शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 20 मामले आए, जिनमें से मात्र तीन मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। भिनगा में डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी राहुल भाटी ने शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन


लोगों को त्वरित न्याय मिल सके, कहीं भटकना न पड़े, इसके लिए शासन की ओर से प्रत्येक शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। भिनगा में आयोजित समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर निर्धारित समय के भीतर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। यदि वही शिकायत दोबारा आएगी, तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान कुल सात मामले आए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में जमुनहा में आईं सात शिकायतों में से किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। इकौना में आईं कुल छह शिकायतों में से मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें