फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सिर्फ एक मिला पॉजिटिव, एक हुआ स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे थम रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। जबकि गिलौला विकास क्षेत्र के सोनवा निवासी एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुआ। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 219387 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 218759 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। जिसमें से 1357 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले मे मौजूदा समय 18 एक्टिव केस हैं। कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 205 हो गई है।
इनमें से सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें