फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक शांति ही हमें दिखाती है आंतरिक सुख का मार्ग : देवानंद

Fri, 19 Dec 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। थाईलैंड के अनुयायियों का 120 सदस्यीय दल बृहस्पतिवार को दर्शन-पूजन के लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंध कुटी पर पारंपरिक ढंग से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि भगवान बुद्ध के जीवन से हमें सत्य की खोज, करुणा, अहिंसा, आत्म-नियंत्रण और मानसिक शांति के मूल्यवान सबक मिलते हैं, जो जीवन को एक सार्थक और उद्देश्यपूर्ण दिशा देते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि ये सबक मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और हमें दुख से मुक्ति दिलाकर आंतरिक सुख प्राप्त करने का मार्ग दिखाते हैं। भगवान बुद्ध के त्याग, वैराग्य और ध्यान की शिक्षाएं हर किसी को आत्म जागरूकता और सकारात्मक सोच की ओर ले जाती हैं, जिससे एक बेहतर और करुणामय जीवन जीना संभव होता है।
विज्ञापन


कहा कि सत्य और ज्ञान की खोज में बुद्ध ने अपना राजसी जीवन त्याग दिया। करुणा और अहिंसा उनकी शिक्षा का मूल है। सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें