फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 123 शिकायतों में से सिर्फ 12 का ही समाधान

Sun, 21 Jun 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना में समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनतीं डीएम व एसपी।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 123 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र 12 का ही मौके पर निपटारा हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इकौना में जिलास्तरीय समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। ग्राम राजापुर खुर्द निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के मृत्यु प्रमाणपत्र तथा अपनी पोती के जन्म प्रमाणपत्र जारी करवाने के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अब तक प्रमाणपत्र नहीं बन सके।

इस पर डीएम ने बीडीओ गिलौला को तत्काल जांच कर आख्या शाम तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 15 शिकायतें आईं, जिनमें से चार निस्तारित की गईं।

इसी तरह भिनगा में कुल 92 शिकायतें आईं, जिनमें से छह शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। जमुनहा में आईं कुल 16 में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन




जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की मांग
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम कथरा माफी निवासी भरतलाल ने बताया कि उन्होंने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सितंबर 2025 में आवेदन किया था। फिर भी अब तक प्रमाणपत्र नहीं बन सका है। पीड़ित ने प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की है।
..........
कब्जा हटवाने की मांग
ग्राम ऐंठा निवासी दिनेश यादव ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के एक दबंग व्यक्ति ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत कई बार करने के बाद भी लेखपाल कब्जा नहीं हटवा रहे हैं। पीड़ित ने कब्जा हटवाने की मांग की है।
........
खतौनी में नाम दुरुस्त कराने की मांग
बहराइच जिले के काजीपुरा निवासी ख्वाजा सऊद अहमद शाह ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका खेत जमुनहा क्षेत्र में है। खतौनी में उनके पिता का नाम गलत है, जिसे सही करने के लिए कई बार राजस्व कर्मियों को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। फिर भी अब तक नाम सही नहीं हुआ है। पीड़ित ने नाम सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें