फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Tue, 13 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। अलग-अलग सड़क हादसों में एक ई रिक्शा चालक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के भिटौरा रामसहाय निवासी सेलभद्दर (60) सोमवार को लक्ष्मणनगर से ई रिक्शा लेकर घर लौट रहे थे। औरैया निधान गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनके ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सेलभद्दर को सीएचसी गिलौला ले जाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।
वहीं, हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के इटाहिया निवासी आकाश मिश्रा (25) मंगलवार को अपने ममेरे भाई राहुल मिश्रा (18) के साथ गोंडा गए थे। वापस लौटते समय गिलौला-खुटेहना मार्ग पर दंदौली गांव के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आकाश और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गिलौला से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। थाना प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि दोनों हादसों की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें