फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Thu, 18 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भानु।- फाइल फोटो
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भिनगा क्षेत्र के ग्राम चैलाही निवासी भानु पांडेय (30), अजय कुमार (35) व सैफू (22) मंगलवार को बाइक से भिनगा आए थे। देर शाम वापस घर जाते समय खरगौरा-सेमरी मार्ग पर ग्राम मोहम्मदपुर के निकट किसी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने तीनों को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहां भानु की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान भानु की मौत हो गई। अन्य दो घायलों की स्थिति गंभीर है। भानु के परिजनों का रो-रोकर बुरा है।
विज्ञापन


उधर, भिनगा क्षेत्र के ग्राम मछरिहवा निवासी अब्दुल कादिर (45) बुधवार को बाइक से भिनगा आ रहे थे। भंगहा-मुलीमपुर मार्ग पर वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।
विज्ञापन


इकौना प्रतिनिधि के अनुसार गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र के खरगूपुर डिंगर निवासी राजू (30) बुधवार को किसी काम से इकौना आ रहे थे। इकौना-पयागपुर मार्ग पर सरयू नहर के पास वह गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें