फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भूमि विवाद में एक की मौत, पांच घायल

Fri, 13 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम कंजड़वा के मजरा कुम्हारगढ़ी में बृहस्पतिवार को नींव हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में छह लोगों को गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां से पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया जहां पिता की मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कुम्हरगढ़ी कंजडवा निवासी अब्दुल जब्बार (65) के मकान के पीछे आबादी की भूमि पर शौचालय बना है। वहीं बगल में नींव भरी पड़ी है। मोहम्मद नसीम अली दो जून को एसडीएम इकौना को प्रार्थनापत्र देकर आबादी की जमीन को अपनी भूमि बताते हुए पैमाइश कराने की मांग की थी।

भूमि की पैमाइश के बाद इसकी रिपोर्ट तहसीलदार इकौना ने एसडीएम को दी थी। जब्बार अपने कब्जे वाली भूमि पर चारदीवारी उठाने लगे। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार को दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। अब्दुल नसीम व अब्दुल लतीफ ने अपने दो साथियों के साथ लाठी-डंडा व राड से हमला कर अब्दुल जब्बार व उनके पुत्र बड़कऊ को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


अब्दुल जब्बार के साथियों ने लतीफ व नसीम को मारा-पीटा। बीच-बचाव करने आए वसीम व लेसन बानो को भी चोट आई। दोनों पक्षों से घायल सभी छह लोगों को सीएचसी इकौना ले जाया गया। वहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर होने के कारण अब्दुल जब्बार व बड़कऊ को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान अब्दुल जब्बार की मौत हो गई।

दूसरे पक्ष के अब्दुल लतीफ, मोहम्मद नसीम, वसीम व लेसन बानो को प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई फारूक अहमद ने गांव निवासी मोहम्मद नसीम, अब्दुल लतीफ, शकील अहमद खां, कटरा थाना क्षेत्र के डिंगुराजोत निवासी हरीश यादव के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी अब्दुल लतीफ व मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी घनश्याम चौरसिया ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें