श्रावस्ती। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में बीते पांच अगस्त को प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान राजकीय हाईस्कूल विशुनापुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिवबाला यादव, राजकीय हाईस्कूल पिपरहवा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनामिका गौतम अनुपस्थित रहीं।
मंगलवार को प्रभारी डीआईओएस ने कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन बाधित कर दिया। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। इसी तरह से बैठक से अनुपस्थित रहे राजकीय हाईस्कूल इंदवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राधेश्याम व राजकीय हाईस्कूल दीननामगढ़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार को दो कार्यदिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।