श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय मातहतों के साथ शुक्रवार को वाहनों की जांच कर रहे थे। भिनगा मल्हीपुर मार्ग स्थित रोड पुलिया गंजी घाट पर जांच के दौरान पुलिस को एक बाइक आती दिखी। जिसे रोकने पर वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने 1090 ग्राम चरस बरामद किया। आरोपी की पहचान ऐलहवा के मजरा दयाराम पुरवा निवासी राजकुमार वर्मा पुत्र भूरे वर्मा के रूप में हुई है। चरस की कीमत तीन लाख 25 हज़ार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।