श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के एक गैंगस्टर को न्यायालय ने दो अलग अलग मामलों में तीन साल की सजा सुनाई। इसके साथ 16 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
इकौना क्षेत्र के ग्राम खानपुर बुढ़नी निवासी इंद्रजीत उर्फ नगई मादक पदार्थाें की तस्करी में लिफ्त था। इंद्रजीत पर गिरफ्तार करने गई इकौना पुलिस पर वर्ष 2001 में तमंचे से फायर करने का अभी आरोप था। उसके खिलाफ पुलिस ने प्राणघातक हमले के साथ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद वह अवैध कार्य में लिप्त था। वह गैंग बना कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा।
इस पर पुलिस ने उसके विरुद्ध दोबारा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस मामले की सुनवाई के बाद अपर जिला जज त्वरित न्यायालय करुणा सिंह ने दोनों ही मामलों में तीन-तीन साल की कैद व प्राणघातक हमले के मामले में 11 हजार व गैंगस्टर एक्ट में पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच भेज दिया गया।