गिलौला (श्रावस्ती)। सरयू नहर पुल के पास टहल रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक व चोरी के जेवरात के साथ धर दबोचा। गिलौला पुलिस बुधवार देर रात गश्त कर रही थी। उसी समय मुखबिर ने सूचना दिया कि तिलकपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा हुआ है।
मुखबिर की सूचना पर जब थाना प्रभारी कमलाकांत त्रिपाठी पहुंचे तो वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। तलाशी के दौरान पुलिस पकड़े गए व्यक्ति की जेब से पंद्रह ग्राम स्मैक व एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका व एक जोड़ी पायल बरामद किया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कोयले उर्फ प्रदीप निवासी मनसुखा बताया। पुलिस ने जब पकड़े गए व्यक्ति से जेवरात क बारे में जानकारी लिया तो वह उसके बारे में कुछ भी नहीं बताया। ऐसे में पुलिस ने युवक के विरुद्ध संबंधित धराओं में मामला दर्ज कर जेल रवाना कर दिया।