फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 मामलों में 16 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
कोतवाली भिनगा में फरियाद सुनते एएसपी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 98 मामले आए। जिनमें से 16 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मल्हीपुर में आयोजित जिला स्तरीय थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। जहां उनके साथ एसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मल्हीपुर में आयोजित जिला स्तरीय थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जो भी अधिकारी व कर्मचारी शिकायतों के निस्तारण में फर्जी रिपोर्टिंग करेंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा। फरियादियों के मोबाइल पर बात करने पर अगर निस्तारण फर्जी पाया गया तो संबंधितों से जवाबतलब कर उनके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लेखपाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारी गांव के विकास की मुख्य धुरी हैं।
साथ ही वह गांव में जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए उनका दायित्व बनता है कि गांव में हो रही गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखें। यदि कहीं भी उन्हें किसी भी प्रकार की गतिविधियां मिलती हैं तो तत्काल वह उच्चाधिकारियों को जानकारी दें। जिससे संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाना दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण राजस्व कर्मचारियों के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर करें। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाए। जिससे किसी भी फरियादी को निराश होकर न लौटना पड़े। इस दौरान मल्हीपुर में डीएम व एसपी ने गरीबों को कंबल भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें