फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश ताक पर, बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री की ओर से 24 घंटे अबाध बिजली आपूर्ति देने का आदेश जारी किया गया था। जिसका जिले में अनुपालन नहीं हो सका। एक तरफ जहां दोपहर बाद तक दिन में आपूर्ति बाधित रही। वहीं देर रात तक बिजली की आवाजाही का खेल चलता रहा। इससे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी प्रभावित हुई। वहीं कार्यक्रम पर भी इसका असर देखने को मिला।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का निर्देश दिया गया था। जिसका जिले में अनुपालन नहीं हुआ। मुख्यालय भिनगा सहित समूचे जिले की बिजली आपूर्ति जहां दोपहर बाद तक बाधित रही। वहीं भिनगा, बगुरइयां, घोलिया, उल्लहवा, सीताद्वार, कटरा, इकौना, गिलौला, लक्ष्मननगर, भंगहा आदि उपकेंद्रों से कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलने वाली बिजली की आवाजाही का खेल देर रात तक चलता रहा।
रात में बार-बार हो रही बिजली कटौती का कारण बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा बरसात होना बताया गया। ऐसे में जहां दिन में आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को अपने घरों व मंदिरों में तैयारी करने में व्यवधान झेलना पड़ा। वहीं रात में भी बार-बार होने वाली बिजली कटौती के कारण कार्यक्रम पर भी इसका प्रभाव पड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं में बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति नाराजगी देखी गई। वहीं इस बारे में अधिशाषी अभियंता विद्युत डीपी सिंह का कहना है कि बरसात व तेज हवा के कारण यह समस्या हुई थी। बरसात रुकने के बाद आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन

आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
भिनगा के 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के लिए 33 केवी मेन बस का रविवार सुबह 08.00 से 11.00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। ऐसे में 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा से संचालित 33 केवीए उपकेंद्र भिनगा टाउन, बगुरइयां, इकौना, उल्लहवा, कटरा, लक्ष्मनपुर, न्यायालय आदि क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी। -डीपी सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें