फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

Sat, 07 Feb 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। कटरा-वीरपुर मार्ग पर पटना कोठार के पास बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दुकान जा रहीं वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत पटना कोठार निवासी सुंदरी देवी (60) बृहस्पतिवार की रात घर का सामान लेने के लिए दुकान जा रही थीं। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। टक्कर से सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें आननफानन एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें