फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बहराइच-जमुनहा मुख्य मार्ग पर स्थित जयपत्तर पुरवा गांव के निकट रविवार को एक बुजुर्ग महिला पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। वृद्धा अपने पौत्र के साथ चिरैया अपनी बेटी के घर जा रही थी। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल बहराइच में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मल्हीपुर के पुलिस चौकी हरदत्त नगर गिरंट अंतर्गत जयलालपुरवा निवासिनी भागदेई (70) पत्नी रामसुमिरन ने अपनी बेटी का विवाह थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैया रानीसीर के मजरा चिरैया में किया था। रविवार को वह अपने पोते अखिलेश के साथ साइकिल से बेटी के घर चिरैया जा रही थी।
गांव से कुछ दूर स्थित जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही मधुमक्खियों के झुंड ने भागदेई व अखिलेश पर हमला बोल दिया। यह देख अखिलेश साइकिल छोड़ वहां से भाग गया जबकि भागदेई वहीं गिर गई। मधुमक्खियों के झुंड ने भागदेई को घेर लिया। अखिलेश की चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीणों नेे धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना अखिलेश के परिवारीजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजन भागदेई को बेहोश देख उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल बहराइच ले गए जहां इलाज के दौरान भागदेई की मौत हो गई। शव को गांव लाकर सोमवार परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। मधुमक्खियों के हमले से घायल अखिलेश की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें