फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में वृद्ध घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बरगदहा निवासी एक वृद्ध पर मंगलवार शाम खेत से लौटते समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा निवासी श्याम लाल गुप्ता (78) मंगलवार को खेत गए थे। खेत से घास काट कर श्याम लाल देर शाम वापस घर लौट रहे थे, जैसे ही वह जूनियर विद्यालय जमुनहा के पीछे पहुंचे तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
उनसे बचने के प्रयास में वह टेपरी के निकट गिर गए। श्याम लाल की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने धुआं कर मधुमक्खियों को मौके से भगाया। वहीं घायल श्याम लाल को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें