श्रावस्ती। पूरे गोकुल सिंह भैया पुरवा के मजरा रेहरा निवासी वृद्ध सोमवार रात खेत की रखवाली करने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।
भिनगा के ग्राम पूरे गोकुल सिंह भैया पुरवा के मजरा रेहरा निवासी दाने (60) सोमवार रात खेत की रखवाली करने जा रहा था। भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दाने व बाइक सवार नवीनगर सुकइया निवासी युवक घायल हो गया। एंबुलेंस से दोनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा ले जाया गया। दाने को मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी के पास दाने की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, बाइक सवार युवक इलाज के बाद घर चला गया।