फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेल संकट, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Thu, 23 Apr 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
डीएम को पेट्रोल-डीजल की समस्या से अवगत करवाते मॉडल ​डि​स्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। तराई में पेट्रोल-डीजल का संकट अब गहराने लगा है। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ने लगा है। बुधवार को तेल संकट को लेकर जिले भर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और डीएम व एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं को तले उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

भिनगा में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत से अधिवक्ताओं व वादकारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता समय से न्यायालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। पेट्रोलपंप पर घंटो लाइन लगाने के बाद भी पेट्रोल व डीजल नहीं मिल रहा है। इसके चलते अधिवक्ता संघ की बैठक में संपूर्ण दिवस अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया है। साथ ही न्यू माॅडर्न बार एसोसिएशन जमुनहा के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे।
इकौना में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदयराज पांडेय और महामंत्री राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राजकुमार त्रिपाठी, धर्मचंद्र यादव, विजय श्रीवास्तव, पाटेश्वरी प्रसाद मिश्रा, पंकज सैनी, विजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें