फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का निराकरण करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष ने किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को किसानों की सिंचाई संबंधित समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष उदय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है। देश का किसान खुशहाल होगा तो निश्चित ही हमारा समाज प्रगति की ओर बढ़ेगा। इस दौरान पता चला कि मनिकौरा में स्थापित नलकूप संख्या-38 के विद्युतीकरण के लिए नलकूप खंड बहराइच की ओर से पावर कॉर्पोरेशन के माध्यम से सर्वे कराया गया था।
उस पर ग्रामीणों के विरोध के कारण विद्युत पोल नहीं लग पा रहा है। इस प्रकरण पर पूर्व की बैठक में भी उपाध्यक्ष ने निर्देश दिया था कि उप जिलाधिकारी इकौना से सामंजस्य बनाकर जल्द से जल्द आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मामले में अब तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द नलकूप को चालू करने को कहा।
विज्ञापन

वहीं भरथा कला के पाल नलकूप से बालू निकलने की शिकायत पर उसे दुरुस्त कराने के लिए नलकूप खंड नानपारा को निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह सिंचाई से संबंधित किसानों की हर छोटी बड़ी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करें। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस दौरान डीडीओ विनय कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड 6 अजय कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, अवर अभियंता नलकूप खंड बहराइच व नानपारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें