जनसुनवाई के दौरान फरियाद सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
- फोटो : जनसुनवाई के दौरान फरियाद सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को डीएम कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 14 शिकायतें आईं। डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को प्रतिदिन उनके कार्यालय में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही शिकायत निस्तारण के बाद निराकरण रिपोर्ट भेजने का भी निर्देश दिया है। अगर शिकायत निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।