बदला चौराहे पर गश्त करते सीओ भिनगा भरत पासवान।
श्रावस्ती। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए मंगलवार की शाम सीओ भिनगा भरत पासवान ने हरदत्तनगर थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय के साथ बदला चौराहे पर पैदल गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने सड़क की पटरियों पर लगे फल व सब्जी के ठेलों को हटवाया। साथ ही सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों, ई रिक्शा आदि को हटवाकर सड़क की पटरी को अतिक्रमण मुक्त करवाया। गश्त के दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर रखे उनके दुकान के सामान को दुकान के अंदर करवाया और दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।