फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में लापता मजदूरों के घर पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
श्रावस्ती : रनियापुर गांव पहुंचे अधिकारियों ने लापता मजदूरों के परिजनों से की मुलाकात। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तराखंड के तपोवन में ग्लेशियर टूटने के बाद आई तबाही में जिले के पांच मजदूर लापता हो गए थे। घटना से इनके परिवारीजनों में कोहराम मचा है। इसकी जानकारी के बाद सोमवार देर शाम रनियापुर पहुंचे डीएम, एसपी व एएसपी ने लापता मजदूरों के परिवारीजनों से मुलाकात की। साथ ही परिवारीजनों को चमोली प्रशासन से संपर्क करके लापता पांचों मजदूरों का पता लगाने व हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सिरसिया के थारु बाहुल्य रनियापुर गांव निवासी छोटू, वेदप्रकाश, हरिलाल, अजय, प्रभुनाथ, हीरालाल, राजू व राजेश उत्तराखंड के चमोली की तपोवन जल विद्युत परियोजना में मजदूरी करने गए थे। ये सभी वहां कंपनी के क्वार्टर में रहते थे। रविवार सुबह जोशीमठ के आगे ग्लेशियर टूटने से आई जल प्रलय के बाद से ही छोटू, वेदप्रकाश, हरिलाल, अजय व प्रभुनाथ लापता हैं। सुरक्षित बचे गांव के तीन अन्य युवकों ने लापता साथियों के परिजनों को फोन से घटना की खबर दी तो उनमें कोहराम मच गया। परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हैं।
पांच श्रमिकों के चमोली में लापता होने की सूचना के बाद सोमवार देर शाम गांव पहुंचे जिलाधिकारी टीके शिबु, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने परिवारीजनों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें जिले स्तर पर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि वह अपने स्तर से उत्तराखंड के चमोली प्रशासन से संपर्क कर लापता श्रमिकों की तलाश कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। जैसे ही लापता श्रमिकों की कोई सूचना मिलती है तत्काल परिवारीजनों को अवगत कराया जाएगा। वहीं, एसपी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ है। आप लोग धैर्य बनाए रखें। जैसे ही लापता युवकों के संबंध में कोई सूचना मिलती है तत्काल आपसे संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें