फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश से फसलों की कटाई व मड़ाई बाधित

Mon, 24 Apr 2023 05:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। तराई में मौसम की बेरुखी जारी है। बेमौसम बरसात ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार रात हुई बारिश के बाद फसल की मड़ाई का कार्य बाधित हो गया। वहीं सोमवार को बादलों की लुकाछिपी से किसानों के सामने भीग चुकी फसल को सुखाने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
जिले में मौसम आए दिन रंग बदल रहा है। बृहस्पतिवार भोर हुई बरसात के बाद खिली धूप देख किसान फसलों को काटकर जल्द से जल्द मड़ाई करने के लिए परेशान थे। इसी बीच रविवार देर रात गरज चमक के साथ हुई बरसात ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बारिश के कारण फसलों की मड़ाई का काम बाधित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोमवार को बादलों की लुकाछिपी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों को आशंका है कि यदि और बरसात हुई तो खेतों में काट कर रखी गई फसल बर्बाद हो सकती है। इसे लेकर किसान परेशान हैं। वहीं बूंदाबांदी व बादलों की लुकाछिपी के कारण भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को भारी सहूलियत मिली है। इससे जहां मौसम का पारा लुढ़क गया। वहीं ठंडी हवा के कारण लोगों को भारी राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से बरसात की संभावना जताई गई है। इससे किसानों के चेहरों की हवाइयां उड़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें