फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: माॅडल डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 17 Apr 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

श्रावस्ती। माॅडल डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। भिनगा तहसील सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज ने अध्यक्ष व महामंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने शेष पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। माॅडल डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला व महामंत्री राजेंद्र प्रकाश पांडे को जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदेव प्रसाद यादव, मध्य उपाध्यक्ष महेश कुमार मिश्रा, मोहम्मद असलम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री प्रशासन महेंद्र कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन बृजेश कुमार पाठक, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय गिरीश चंद्र पांडे, वरिष्ठ सदस्य विनोद कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार शर्मा, श्रवण कुमार प्रजापति, अब्दुल्ला खां, केशवराम पांडे, मोहम्मद शमीम रायनी, कनिष्ठ सदस्य राम कुमार यादव, अमरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, राधेश्याम यादव, जयप्रकाश पाल, राम किशोर यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला जज ने कहा कि बार व बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं। ऐसे में दोनों आपस में सामंजस्य बैठा कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में सहयोग करें। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया। इस दौरान एडीजे रामचंद्र यादव, दिनेश सिंह, अजय सिंह, सुदामा प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, निवर्तमान अध्यक्ष सालिगराम पांडे, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष धनीराम वर्मा, सदस्य राजेंद्र प्रसाद पाठक, प्रभाकर मिश्रा, राम चरन यादव, स्कन्द राव पांडे सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें