फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की सुरक्षा व कर्तव्य पालन की ली शपथ

विज्ञापन
सीएचसी भंगहा में सुरक्षा, अधिकार और कर्तव्यों की शपथ लेते पैरामेडिकल स्टाफ( - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को विश्व मरीज सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों की सुरक्षा, उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने और चिकित्सकों के कर्तव्यों का पालन करने को लेकर सभी सरकारी चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ ने शपथ ली। साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों से उचित व्यवहार करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर विश्व मरीज सुरक्षा दिवस को सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात अधीक्षकों की ओर से सभी चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ को मरीजों की सुरक्षा और उनके हितों का ध्यान रखने की शपथ दिलाई जा रही है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीज व उनके परिवारीजनों को उपचार और तरीकों की पूरी जानकारी देने, इलाज के दौरान सावधानी बरतने, विशेष जांच आदि से पहले मरीज व परिजनों से सहमति लेने, सही समय पर दवा देने, मरीज का प्रतिदिन बेड टू बेड हैंडओवर लेने, मरीज की भर्ती व डिस्चार्ज प्रक्रिया नियमानुसार करने, मरीज को दी गई दवाओं का नियमानुसार ऑडिट करने व उनके परिणाम में सुधारात्मक व निवारक कार्यवाही करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान इकौना में डॉ. एके मिश्रा, भिनगा में डॉ. विनय वर्मा, गिलौला में डॉ. रोहित, मल्हीपुर में डॉ. एसबी सिंह, भंगहा में डॉ. प्रवीण कुमार, सिरसिया में डॉ. सूर्य कुमार सिंह, सीडीएच में डॉ. विजय कुमार ने सभी पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मरीज की सुरक्षा, अधिकार और अपने कर्तव्य पालन की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें