राजकीय इंटर कॉलेज भिट्ठी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी।
- फोटो : राजकीय इंटर कॉलेज भिट्ठी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी।
कटरा। इकौना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज भिट्ठी में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप के चौथे दिन रविवार को विद्यार्थियों को पोषण की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें सब्जियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य तौकीर अहमद ने कहा कि हम जिन सब्जियों और मसालों का दैनिक रूप से प्रयोग करते हैं उनके नाम, इतिहास और औषधीय गुणों की जानकारी होना भी आवश्यक है।साथ ही बोड़ा (लोबिया), सेम, ग्वार फली, और मटर आदि भी प्रमुख रूप से उगाई जाती हैं। साथ ही हर तरह की रंग बिरंगी सब्जियां हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करती हैं। इसलिए इनका खूब सेवन करना चाहिए। इस मौके पर शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।