फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अब और प्रभावी होगा विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य

Mon, 21 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पीएमश्री योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय भिनगा को हाईटेक बनाया जा रहा है। एक ओर शिक्षकों को प्रभावशाली ढंग से पढ़ाने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी सहजता से पाठ को समझ सकेंगे।
विज्ञापन

विद्यालय की कक्षाओं में इंटरैक्टिव टच पैनल लगाए गए हैं। विद्यार्थियों को बेहतर व सुगम तरीके से शिक्षित करने के लिए पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं को हाईटेक किया जा रहा है। अभी तक विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के लिए प्रोजेक्टर का प्रयोग किया जा रहा था। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षापरक फिल्म व तस्वीरें दिखाकर समझाया जाता था।
वहीं, अब शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय की कक्षाओं में 19 अत्याधुनिक 75 इंच का इंटरैक्टिव टच पैनल लगाया गया है। इसके माध्यम से पाठ्य पुस्तकों के पाठ्यक्रम को फिल्म की भांति रोचक तरीके से दिखाकर सिखाया जा सकेगा। प्रधानाचार्य राज मंगल यादव ने बताया कि इन टच पैनलों के माध्यम से विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता का तीव्र गति से विकास होगा। पढ़ने के बजाय देखी हुई चीज अधिक याद रहती है। साथ ही पढ़ते समय विद्यार्थियों को रुचि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें